सेगांव। कृष्णा योगी (पति गणेश योगी) ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल कायम की। 22 मार्च 2026 को गणगौर उत्सव के दौरान महिलाओं की भारी भीड़ वाले रास्ते पर उन्हें लगभग 4 लाख रुपये की मोहनमाला (सोने का हार) जमीन पर पड़ी मिली।
उन्होंने हार को घर ले जाकर पति गणेश योगी को सौंपा। सुबह पता चलते ही दोनों ने मालिक को ढूंढ निकाला। यह हार नगर सेगांव निवासी ज्योति बहन का था, जिसे तुरंत सकुशल लौटा दिया गया।
ईमानदारी एक महंगा शौक है, जो हर किसी के बस की बात नहींकृलेकिन कृष्णा दंपति ने इसे साबित कर दिखाया।
आज तमोल मेहंदी कार्यक्रम में मुकेश पटेल ने सपत्नीक माताजी का चित्र, श्रीफल भेंटकर कृष्णा-पति का सम्मान किया। इस अवसर पर पप्पू यादव, पंडित दीपेश महाराज, गायत्री परिवार के नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित रहे।