BREAKING NEWS
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, ड्रग्स.. <<     BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 1:42 pm
BIG NEWS : नीमच में डांसिया कांड ने फिर पकड़ा तूल, जातीय अत्याचार पर भड़का लोगों का गुस्सा, आक्रोश रैली निकाल घेरा एसपी कार्यालय, पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप, न्याय नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम डांसिया में मोगिया समाज के परिवार के साथ कथित मारपीट और जातिगत अत्याचार के विरोध में मंगलवार को मोगिया गोंड आदिवासी समाज सेवा संगठन के नेतृत्व में समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद समाजजन रैली निकालते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम डांसिया में मोगिया समाज के परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 26 फरवरी 2026 को खेत विवाद के दौरान परिवार की युवती के साथ मारपीट और जातिगत गालियां दी गईं, लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद 15 मार्च को आरोपियों द्वारा घर पर हमला कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया। समाजजनों का कहना है कि मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गईं और पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE