सेगांव। निमाड़ का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार गणगौर पर्व इन दिनों अपने चरम पर है। पूजा पाठ के साथ रथ बौड़ाने की परंपरा का निर्वहन करते हुए धूमधाम से फूल पाती का आयोजन भी धमाकेदार किया जा रहा है मंगलवार को तेज तर्राट धूप में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाओं ने धनगर समाज के रेवाराम, देवेंद्र ,नरेंद्र धनगर के यहां रथ बौड़ाने के दौरान फूल पाती का आयोजन डीजे की थाप पर झूमते हुए किया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा केते हुए जमकर झूमी। दूल्हा दुल्हन के रूप में सजे परिवार के सदस्यों संग जमकर थिरके। आज नम आंखों से माता को दी विदाई दी जाएगी।