BREAKING NEWS
BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 6:12 pm
BIG NEWS : कपासन थाना पुलिस को मिली ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, स्कॉर्पियों से हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी ने तोड़ी खाकी की नाकाबंदी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही ली तलाशी, माजरा देख रह गए दंग, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 380 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस को वाहन से दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली हैं। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी कपासन हरजी लाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनीष शर्मा (प्रशिक्षु आरपीएस) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रामथली से शनिमहाराज जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर वाहन भगा दिया और आगे खड़े एक निजी वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कॉर्पियो का साइड टायर टूटकर अलग हो गया। इसके बाद चालक और उसका साथी वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकले।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर 22 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 380.870 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। साथ ही वाहन से दो नंबर प्लेट भी मिलीं, जिससे तस्करी में वाहन के उपयोग को लेकर संदेह गहरा गया है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE