BREAKING NEWS
BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 7:32 pm
NEWS : गुरुवार को ‘एक शाम श्री कल्ला राठौड़ के नाम’ भजन संध्या, नवरात्र महोत्सव में होंगे विविध आयोजन, 27 को होगा महायज्ञ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर कॉलोनी स्थित श्री काली कल्ला राठौड़ धाम में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार 26 मार्च को “एक शाम श्री कल्ला राठौड़ के नाम” भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर के महंत शांतिलाल शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, पूजन, अभिषेक एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन श्री कल्ला राठौड़ की गादी का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च गुरुवार को रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें आशीष गर्ग एवं पार्टी, नेवरिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में रात्रि 12:15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

नवरात्र महोत्सव के समापन अवसर पर 27 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसके साथ ही चैत्र नवरात्र महोत्सव का समापन होगा।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE