BREAKING NEWS
NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 2:53 pm
KHABAR : बी.आर. फाउंडेशन ने शुरू किया ‘सकोरा विथ सेल्फी अभियान’ सीजन-7, पक्षियों के लिए वितरित होंगे 21 हजार जल पात्र, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीमच जिले की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा चलाया जाने वाला “सकोरा विथ सेल्फी अभियान” सीजन-7 का शुभारंभ मंगलवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सांवलिया धाम से किया गया। 


अभियान का शुभारंभ संस्था के कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर किया।संस्था द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल संरक्षण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी अभियान के तहत 21 हजार सकोरे जल पात्र सार्वजनिक स्थानों, प्रशासनिक कार्यालयों और आम नागरिकों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर सकोरे बांधकर उनमें पानी भरने की व्यवस्था की तथा लोगों को भी अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए प्रेरित किया।


संस्था द्वारा सकोरों के साथ फूलों और आयुर्वेदिक पौधों के बीज भी वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बी.आर. फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा अब तक करीब 1 लाख 40 हजार सकोरे वितरित कर चुकी है।कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार सहित बालमुकुंद मालवीय, आयुषी अरोरा, अंतिम सेन, प्रकाश बामनिया, विष्णु चिल्लोद, अर्जुन मालवीय, रेखा चौधरी, साक्षी राव, शिल्पा शेट्टीया, मनोज राव, विशाल तोसावत, विष्णु मालवीय, किंजल वसिटा, लविसा अरोरा, संतोष सूर्यवंशी, मनीष सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 


संस्था ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में अपने घरों, छतों और आसपास पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें, ताकि बेजुबान पक्षियों का जीवन बचाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE