सिंगोली। पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने जावद प्रभारी एसडीएम पराग जैन एवं एसडीओपी रोहित राठौर सिंगोली पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत, प्रभारी राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।