BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 5:35 pm
REPORT : चार बदमाश छह माह के लिए जिला बदर, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जारी किए आदेश, उज्जैन सहित सात जिलों की सीमाओं से किया गया निष्कासन, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोशन कुमार सिंह ने चार व्यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

जिला बदर किए गए व्यक्तियों में थाना जीवाजीगंज निवासी अजरिया उर्फ अजहर उर्फ अजहरुद्दीन पिता मेहरुद्दीन खान, थाना बड़नगर निवासी जुबेर पिता मुन्ना उर्फ अजीजुद्दीन, थाना नानाखेड़ा निवासी अजय पिता कैलाश बागडिया तथा थाना चिमनगंज मंडी निवासी मोहम्मद शेरू खान पिता मुंशी खान शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इन सभी व्यक्तियों को उज्जैन जिले के साथ ही सीमावर्ती जिलों- देवास, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, धार एवं आगर मालवा की राजस्व सीमाओं से छह माह की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उज्जैन जिले के न्यायालय में कोई प्रकरण लंबित है, तो वे नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें पूर्व में संबंधित थाना प्रभारी को लिखित सूचना देनी होगी और पेशी के बाद तत्काल जिला बदर आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE