BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 5:49 pm
KHABAR : शाजापुर में भव्य रक्तदान शिविर 5 अप्रैल को, 105 यूनिट का लक्ष्य, करणी सेना परिवार का मानवता सेवा अभियान, जन्मदिवस पर रक्तदान का संकल्प, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ करणी सेना परिवार द्वारा 5 अप्रैल को जिला चिकित्सालय शाजापुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मानवता की सेवा हेतु किया जा रहा है।


मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि यह शिविर समाज सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें करणी सेना परिवार के साथ-साथ सर्व समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।


जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा ने जानकारी दी कि संगठन ने लगातार पांच वर्षों तक रक्तदान सेवा का संकल्प लिया है। इस वर्ष शिविर में 105 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 101 यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 117 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था, जो एक प्रेरणादायक उपलब्धि रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा किया जाएगा। साथ ही उनके शाजापुर जिले में सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर “तीन साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में अजीत सिंह खड़ी डोडिया द्वारा साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया जाएगा।


आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों के लिए अमृत” साबित हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE