BREAKING NEWS
रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 6:37 pm
KHABAR : नीमच पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, एसपी अंकित जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले तीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को मंगलवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वालों में कार्यवाहक मुख्य लिपिक राजेन्द्र अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक कान्ता सिंह एवं प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह राठौड़ शामिल हैं। तीनों ने अपने सेवाकाल में विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।

राजेन्द्र अग्रवाल वर्ष 1982 में सेवा में नियुक्त हुए, वहीं कान्ता सिंह वर्ष 2002 में आरक्षक पद पर भर्ती हुईं। वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने वर्ष 1991 में आरक्षक के रूप में सेवा प्रारंभ की और विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। तीनों अधिकारी 31 मार्च 2026 को अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर तीनों का सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने उद्बोधन में एसपी जायसवाल ने कहा कि तीनों अधिकारियों की निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगी।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, डीएसपी (महिला सुरक्षा) निकिता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE