BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 6:52 pm
KHABAR : ओवैसी ब्रदर्स पर हैदराबाद के विधायक टी राजा का बड़ा हमला, जबलपुर में बोले- चुनावी राज्यों में चुनाव लड़ने नहीं बल्कि धंधा करने जाते, दोनों भाई मुसलमानों के दुश्मन, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा ने ओवैसी ब्रदर्स और कांग्रेस पर जमकर सियासी निशाना साधा है। कहा- ओवैसी ब्रदर्स “चुनावी राज्यों में चुनाव लड़ने नहीं बल्कि धंधा करने जाते हैं। असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्षी दलों को ब्लैकमेल कर सैकड़ों और हज़ारों करोड़ की डील करने का आरोप लगाया।


विशाल गदा यात्रा में शामिल होने जबलपुर पहुंचे
कहा- दूसरे दलों को मुस्लिम वोट काटने की धमकी देकर डील करते हैं। असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को टी राजा ने मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। ओवैसी मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन, आज के मुसलमानों को इस बात पर सोचने की आवश्यकता है। विधायक टी राजा हिंदू सेवा परिषद द्वारा आयोजित विशाल गदा यात्रा में शामिल होने जबलपुर पहुंचे हैं।


इस बार भी बंगाल में भगवा लहराएगा
बंगाल चुनाव के संदर्भ में टी राजा ने ममता बैनर्जी पर भी तीखा वार किया है। “चुनाव का समय है तो बौखला गई है बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी”। विधायक टी राजा ने ममता बैनर्जी पर बांग्लादेशियों को पालकर रखने का आरोप लगाए है। उन्होंने ममता बैनर्जी की बड़ी हार का दावा किया है। बोले- पिछली बार भी बंगाल चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीती थी। इस बार भी वहां भगवा लहराएगा। विधायक टी राजा ने एमपी में लव जिहाद कानून का सख्ती से पालन करने की आवाज उठाई है। कानून का सख्ती से पालन नहीं होने के चलते हमारी बहन बेटियां लव जिहाद की शिकार होती जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE