भगवानपुरा। विकासखंड भगवानपुरा के दूरस्थ संकुल केंद्र काबरी अंतर्गत सभी विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्राथमिक विद्यालय रिंगन्या फलिया में बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षा से जुड़े नारे लगाए गए। रैली में बच्चों के साथ गांव के महिला-पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने वाले नवीन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में बच्चों को निरूशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही कक्षा पांचवीं के टॉपर विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय काबरी, हाई स्कूल गुजरबावड़ी, दरबार फाल्या, चिंदिया फाल्या, सुल्या फाल्या एवं गारदा फाल्या सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सभी विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों, एसएमसी अध्यक्षों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम भी अभिभावकों के साथ साझा किया गया तथा विद्यार्थियों को विशेष रुचिकर भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रेमसिंह किराड़े, जनपद प्रतिनिधि प्रकाश पवार, जन शिक्षक नंदकिशोर मालवीय, जनशिक्षक अशोक धर्मट, अजीम प्रेमजी संस्था के सदस्य राकेश, प्रशांत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।