BREAKING NEWS
KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 5:14 pm
NEWS : प्रीमियर लीग में सेमीफाइनल तक देशी इलेवन का शानदार सफर, याराना सुपर इलेवन को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांचवी रात्रिकालीन चित्तौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में देशी इलेवन ने याराना सुपर इलेवन को हराकर फाइनल में किया प्रवेश।


समिति से जुड़े समाज सेवी लवीश मूंदड़ा ने बताया कि बुधवार को आमंत्रित अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रोत्साहन दिया।


पहले क्वार्टर मुकाबले में देशी इलेवन ने एमएनसीसी टीम को अंतिम ओवर में बलराज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अंतिम एक बाल शेष रहते टीम को जीत दिलायी। एमएनसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, निर्धारित 10 ओवर में 127 रन बनाये जिसमें प्रदीप ने 53 रन और आशीष ने 62 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देशी इलेवन की टीम शुरू में दबाव में दिखी एक के बाद एक विकेट गिरने से टीम बैक फुट पर नजर आई किंतु देशी इलेवन के बल्लेबाज बलराज ने एक छोर को सँभाला और अंतिम ओवर में 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।


दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में याराना सुपर इलेवन ने एकतरफा मैच में सोहन क्लब को हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सुपर इलेवन पर देशी इलेवन के कप्तान देवी लाल एम एस डी (चित्तौड़ धोनी)  नाम से मशहूर की शानदार रणनीति से सामने वाली टीम को शुरू से दबाव में रखा। सुपर इलेवन की टीम बड़े मुकाबले में मात्र 77 रनों पर ढेर हो गई। देशी इलेवन की और से भरत जाट ने 3 और हरीश और किशन ने 2-2 विकेट लिए और आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी देशी इलेवन की टीम ने मात्र 6 ओवर में ही पूरा कर लिया। देशी इलेवन की और से प्रशांत ने 32 रन और मलिक ने रन 21 बनाए।


पहला सेमी फाइनल के साथ ही, कल से दूसरे चरण के मैच प्रारंभ हो चुके हैं जिसमे मुंबई उदयपुर राजस्थान मध्य प्रदेश की टीम भाग लेगी।


मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने खेल को बढ़ावा देने व समिति का हर संभव सहयोग करने का आह्वान किया। भाजपा महामंत्री रघु शर्मा ने खिलाड़ियो की व समिति के सदस्यों की मेहनत को सराहनीय बताया और आगे भी ऐसे आयोजन करने का सुझाव दिया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, ए टू इवेंट के संस्थापक अमन गौड़,चित्तौड़गढ़ इंस्टाग्राम इंफ़्युलेंसर दीपक प्रजापत,चित्तौड़ के दो चर्चित जुड़वा चेहरे शिवम,शुभम तनेजा बतौर अतिथि रहे।


समिति उपाध्यक्ष राजकुमार सुवालका, प्रतियोगिता संयोजक भेरूलाल शर्मा, सह संयोजक अमन गौड़, सचिव प्रशांत चौधरी, मुकेश सेन, पिंटू शर्मा, एकलव्य शर्मा, मुकेश शर्मा, उदय अहीर, दिलीप त्रिवेदी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE