BREAKING NEWS
KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 5:19 pm
NEWS : जिला कलक्टर की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई, समस्याओं का हाथों-हाथ किया निस्तारण, राजस्व एवं खातेदारी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खण्ड स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरूवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने निम्बाहेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों एवं शहर से कुल 39 परिवादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से कई परिवादों का मौके पर ही हाथों-हाथ निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।


जनसुनवाई के दौरान शिक्षा, राजस्व, खातेदारी, अतिक्रमण, भूमि सीमांकन, रास्ते की समस्या, भुगतान सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरण सामने आए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विशेष रूप से राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।


इस दौरान एक परिवादी द्वारा विद्यालय में अध्यापक लगाने की मांग रखी गई, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विरासत दर्ज करने, पुलिया निर्माण, खातेदारी भूमि के सीमांकन, पत्थर गाड़ने तथा अवैध कब्जा हटाने से संबंधित मामलों में तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


नरसा खेड़ी गांव से आए एक प्रकरण में खातेदारी भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत सामने आई, जिस पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को मामले की समझाइश कराते हुए राजस्व नियमों के अनुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं ग्राम पंचायत रानीखेड़ा से पट्टा बनाने एवं जमीन का हिस्सा दिलाने से संबंधित मामलों में भी जांच कर नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए गए।


जनसुनवाई में बिना कन्वर्जन की भूमि पर कब्जे, रास्तों पर अतिक्रमण, खातेदारी भूमि से जुड़े विवाद सहित कई राजस्व प्रकरणों पर सुनवाई की गई। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों को समझाइश कराते हुए शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।


इसके अतिरिक्त एक परिवादी द्वारा विवाह समारोह के लिए गैस टंकी उपलब्ध कराने की मांग रखने पर जिला कलक्टर ने रसद विभाग को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए वहीं दशहरा मेला 2018 में लगाई गई एलईडी टीवी के भुगतान बकाया  के सबंध में प्रकरण में भी जांच कर भुगतान प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


जनसुनवाई के दौरान आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मत, नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।


जिला कलक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार, विकास अधिकारी, डिप्टी बद्रीलाल, नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिवादी उपस्थित होकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE