गरोठ। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जिलाधिकारियों द्वारा बेहतर व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे है। वहीं जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। ऐसे में बोलिया रोड स्थित गरोठ नगर का एक मात्र तालाब जहां आज भी लोग खुले में शौच कर रहे है। स्वच्छता को लेकर गरोठ नगर परिषद के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जबकि यहां सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए लगाए जा रहे है। और स्वच्छता को लेकर हालात बदतर है।