नीमच। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जावद मंडी प्रांगण में गुरुवार से गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद तथा जिला आपूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
उपार्जन केंद्र का निरीक्षण एसडीएम संघवी द्वारा किया गया, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विपणन सहकारी संस्था जावद द्वारा किसानों से गेहूं खरीदी शुरू की गई है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज का स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर गेहूं विक्रय करें।