BREAKING NEWS
स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 2:14 pm
KHABAR : देवास भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सोमवार को देवास स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री अंजु माखिजा, विधायक गायत्री राजे पंवार, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी झालानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेत्री अंजु माखिजा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि समाज में लंबे समय से चली आ रही समानता और न्याय की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और भूमिका दोनों मजबूत होंगी।

विधायक गायत्री राजे पंवार ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में भाग लेंगी, तब समाज और देश का समग्र विकास और तेज़ी से होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE