गरोठ। शामगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम असावती में सोमवार को असावती-चंदवासा सड़क का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
कार्यक्रम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरदीप सिंह डंग के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
इस सड़क का न केवल निर्माण किया जाएगा, बल्कि इसका सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
असावती-चंदवासा सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।