चित्तौड़गढ़। लोकमान्य क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत आचार्य डा संजय मुनि एवं जिन शासन प्रभाविका कुमदलता जी मसा की प्रेरणा से नवकार दिवस के अवसर पर विरासत एवं विकास संस्थान की ओर से नवकार ओर सामायिक को जानो आन लाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहे 9 विजेताओं के नाम आज घोषित कर दिये गये।
प्रतियोगिता संयोजक स्वीटी जैन ने बताया की नवकार दिवस पर पहली बार आयोजित की गई इस आन लाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरे मेवाड़ से लगभग 154 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 9 सर्वेश्रेष्ठ अंक लाने वाले प्रतिभागियों में नीता डांगी, अलका सहलोत, पूनम डूंगरपुरिया, कल्पना लासोड़, मनोज कोठारी, प्रियांश कंठालिया, राखी कोठारी, मधु सेठिया,प्रीति बाला जैन शामिल रहे। संस्थान कोषाध्यक्ष पवन पटवारी ने बताया कि नवकार मंत्र भी भारत की गोरवमयी संस्कृति की एक विरासत के रुप में है, जिसमें किसी व्यक्ति विशेष को नहीं उनके गुणों को नमन किया जाता है, इस पर आधारित इस ओन लाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरे उदयपुर संभाग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सर्वेश्रेष्ठ 9 प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा प्रशंसित पत्र और नवकार महामंत्र का विशेष प्रतीक स्मृति चिन्ह के रूप में अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा।