मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
जानकारी के अनुसार सेमलीकांकड़ निवासी देवीलाल कछावा की कृषि कार्य करते समय मृत्यु हो गई थी। इस पर योजना की कंडिका 4(01) के तहत कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस शारदाबाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत कृषि यंत्रों के उपयोग के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या अंगभंग होने पर आर्थिक सहायता का प्रावधान है।