नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम में जन अभियान परिषद जावद की नगर विकास प्रस्फुटन समिति रतनगढ़ द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
इस पहल के तहत विभिन्न स्थानों पर जल बचाने, जल स्रोतों के संरक्षण एवं उनके संवर्धन से जुड़े संदेश लिखे जा रहे हैं, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ सके। समिति के सदस्यों ने बताया कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।