नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल मंगलवार को सायंकाल 4 बजे वार्ड क्रमांक 6 स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन (कम्युनिटी हॉल) के यहां विधायक दिलीप सिंह जी परिहार के प्रयासों से सीएम माँनीट योजना अंतर्गत 37.5 लाख की लागत से होने वाले डोम निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष वंदनाखंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा। बामनिया ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो, गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।