BREAKING NEWS
स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 5:38 pm
KHABAR : नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पदभार ग्रहण कर किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा स्थापना शाखा, वित्त शाखा, राजस्व शाखा, लाइसेंस शाखा, कलेक्टर न्यायालय, एडीएम कार्यालय एवं एडीएम न्यायालय का अवलोकन किया गया उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, अभिलेखों के संधारण में शुद्धता बनाए रखने एवं आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी. सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले, डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE