BREAKING NEWS
स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 5:56 pm
KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में अनुशासनहीनता का मामला, कार्रवाई की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन, बाहरी व्यक्तियों पर परिसर में प्रवेश का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

रामपुरा। विगत दिनों रामपुरा महाविद्यालय में हुई एक अनुशासनहीनता की घटना को लेकर एनएसयूआई ने कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कुछ बाहरी व्यक्तियों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े लोगों द्वारा बिना अनुमति महाविद्यालय परिसर में प्रवेश कर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जाकिर हुसैन बोहरा के साथ अभद्र व्यवहार एवं कथित धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को गुरु-शिष्य परंपरा और शैक्षणिक वातावरण के लिए अनुचित बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. बोहरा द्वारा विद्यार्थियों के अनुरोध पर अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं आयोजित की गई थीं, ताकि छात्रों को परीक्षा की तैयारी में सहायता मिल सके। इसे छात्रहित में एक सराहनीय पहल बताया गया है।

इस घटना के बाद महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने तथा संबंधित प्राध्यापक के मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आई है।

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा सोमिल सोनी द्वारा इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि मामले में शामिल बाहरी तत्वों एवं संबंधित व्यक्तियों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE