नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था ग्रीन विजन फाउंडेशन के मार्गदर्शन में ग्राम सेदरिया में जल संरक्षण को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहों तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
यात्रा के पश्चात उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा अभियान के तहत चौपाल बैठक आयोजित कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में लाल सिंह, परामर्शदाता दीपक नागदा सहित विद्यार्थी दीपक चौहान, लखन चौहान, दिव्यांशी एवं पूजाव स्व-सहायता समूह की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।