नीमच। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचन हेतु 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने बताया कि 27 अप्रैल तक प्रशिक्षण एवं कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्ण की जाएगी। इसके पश्चात 15 मई को प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 मई से 25 मई 2026 तक निर्धारित दावा-आपत्ति केंद्रों पर नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 30 मई तक किया जाएगा तथा ईआरएमएस में प्रविष्टि 5 जून तक पूर्ण की जाएगी।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जून 2026 को किया जाएगा, जबकि 22 जून तक इसे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की है कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी व्यक्ति अपने क्षेत्र के दावा-आपत्ति केंद्रों पर निर्धारित अवधि में आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं या आवश्यक संशोधन करवाएं।