नीमच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा वाहन चालक के एक संविदा पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।
पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना अनिवार्य है। साथ ही सभी प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव आवश्यक है। वाहन मैकेनिक का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप नवीन जिला न्यायालय परिसर स्थित नोटिस बोर्ड या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन 23 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 सायं 5 बजे तक नवीन जिला न्यायालय परिसर की सर्विस बिल्डिंग के द्वितीय तल स्थित कक्ष क्रमांक 8 में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा जमा किए जा सकते हैं।
9 मई 2026 को पात्र अभ्यर्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 मई 2026 को प्रातः 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के पश्चात उसी दिन व्यवहारिक ड्राइविंग परीक्षा भी ली जाएगी।
अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के अनुमोदन उपरांत जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना दी जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा दी गई।