नीमच। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 हेतु नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों के लिए एमपीटीएएएस पोर्टल पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
जिले के समस्त महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से एमपीटीएएएस पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भरवाना सुनिश्चित करें।
छात्रों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करें।