BREAKING NEWS
KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 7:06 pm
REPORT : ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, नाबालिग बालक सुरक्षित दस्तयाब, तनाव में घर से निकला किशोर, पुलिस ने राजस्थान से खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी के निर्देशन में चौकी प्रभारी उनि धर्मेश यादव द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालक को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

घटना का विवरण-
दिनांक 16.04.2026 को ग्राम भैसोदा निवासी फरियादी ने अपने 16 वर्षीय पुत्र (काल्पनिक नाम मयंक) के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट थाना भानपुरा में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा डिजिटल साक्ष्य एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच में नाबालिग के राजस्थान स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर चौकी भैसोदामंडी लाया गया।

पूछताछ में खुलासा-
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह कक्षा 10वीं में दो बार फेल हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था और इसी कारण बिना बताए घर से निकलकर मंदिर चला गया था। उसने बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस द्वारा नाबालिग की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी, उनि धर्मेश यादव, सउनि ओकारसिंह ठाकुर तथा आरक्षक 565 लोकेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE