नीमच। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के अंतर्गत एस.आई.एस. (सिक्योरिटी) एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों हेतु आवेदित अभ्यर्थियों के चयन एवं पंजीयन के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 27 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष, नीमच में तथा 29 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष, जावद में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा लंबाई 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम होना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला पंचायत कार्यालय, नीमच द्वारा दी गई है।