दतिया। जिले के बीकर गांव में प्रशासन का जमीन से जुड़ा अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने गांव पहुंचकर खाट पर रात बिताई और ग्रामीणों के बीच जन-चौपाल लगाई।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं और गांव की समस्याओं को लेकर सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी परेशानियां बताईं, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।
कलेक्टर और एसपी ने बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से बातचीत के दौरान दोनों अधिकारियों का स्नेहपूर्ण व्यवहार देखने को मिला।
स्थानीय समस्याओं को लेकर कलेक्टर और एसपी काफी गंभीर नजर आए। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह पूरा नजारा लोगों को फिल्म ‘नायक’ की याद दिला गया।
ग्रामीणों ने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा की कार्यशैली की जमकर सराहना की। बीकर गांव में दोनों अधिकारियों का सादा, संवेदनशील और जमीन से जुड़ा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।