BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 3:05 pm
KHABAR : नीमच का जेतपुरा चौराहा बना हादसों का केंद्र, लगातार दुर्घटनाओं से जनता में आक्रोश, नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से ओवरब्रिज की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। नगर का जेतपुरा चौराहा अब आम रास्ता नहीं, बल्कि हादसों का केंद्र बन चुका है। यहां लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। वर्षों से जनता इस चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन अब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जेतपुरा चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। अनेक परिवार अपने परिजनों को खो चुके हैं, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नेता केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं।


क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता की समस्याओं को भुला दिया जाता है। जेतपुरा चौराहे की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है।


नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि जेतपुरा चौराहा अब ब्लैक स्पॉट बन चुका है, जहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर यहां सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE