BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 4:26 pm
KHABAR : 42 डिग्री की तपती गर्मी में सड़क पर धरना, शराब ठेके के स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहवासी, 3 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर अकोदिया में वार्ड-8 के लोगों ने किया चक्काजाम, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर जिले के अकोदिया मंडी। वार्ड क्रमांक 8 के रिहायशी इलाके में शराब ठेके के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। 42 डिग्री तापमान की तपती गर्मी में महिला-पुरुष और पार्षदों ने शुजालपुर रोड करीब 2 घंटे से  धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। 


रहवासियों ने बताया कि 3 दिन पहले तहसीलदार, नगर परिषद और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि शराब ठेके को रिहायशी इलाके से बाहर किया जाए। लेकिन 3 दिन बीतने के बाद भी ठेका यथावत रहा। इससे नाराज होकर शनिवार को वार्ड-8 के सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और शराब ठेका हटाने की मांग पर अड़ गए। 


धरने के कारण शुजालपुर रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और तहसीलदार कन्हैया लाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चौहान ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शराब ठेके को पुरानी जगह पर ही शिफ्ट किया जाएगा।  प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 8 के पास स्थित शराब ठेके को सील कर दिया। आश्वासन और ठेका सील होने के बाद करीब 2 घंटे बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका। 


बच्चे-महिलाएं परेशान, सड़क पर पड़े रहते हैं शराबी
पार्षद रेखा राठौर ने बताया कि ये रिहायशी इलाका है। यहां से महिला-पुरुष और बच्चे रोज निकलते हैं। पास में किराने और चक्की की दुकानें हैं। शराब पीने के बाद लोग हंगामा करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और नशे में सड़क पर ही पड़े रहते हैं। महिलाएं शर्मिंदगी और असुरक्षा महसूस करती हैं। 


प्रदर्शनकारी एक ही बात पर अड़े थे कि जब तक ठेका नहीं हटेगा, सड़क से नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा किसी पर भी प्रकरण दर्ज किया गया तो फिर से चक्काजाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  


फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ है, लेकिन रहवासियों ने कहा है कि वे ठेके के स्थायी रूप से हटने तक नजर रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE