देवास। तपती गर्मी जहां आमजन को बेहाल कर रही है, वहीं शहर की आस्था का केंद्र माता टेकरी एक अलग ही सुकून भरी तस्वीर पेश कर रहा है। यहां सिर्फ श्रद्धा ही नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को गर्मी से राहत देने के लिए मंदिर के पुजारी परिवार ने विशेष व्यवस्था की है। पूरे मंदिर परिसर में पाइपलाइन के जरिए ठंडे पानी की हल्की-हल्की फुहारें चलाई जा रही हैं, जिससे वातावरण शीतल और शांत बना हुआ है।
यह व्यवस्था न केवल माता के प्रति श्रद्धा का भाव दर्शाती है, बल्कि दूर-दूर से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस भीषण गर्मी में बड़ी राहत दे रही है। गर्म हवाओं के बीच जब ठंडी फुहारें चेहरे को छूती हैं, तो हर भक्त को मानो मां की ममता का एहसास होता है।
पुजारी परिवार का कहना है कि जब इंसान खुद को गर्मी से बचाने के लिए हर संभव उपाय करता है, तो जगत जननी की सेवा और उनकी सुविधा का ध्यान रखना भी उनका धर्म है।
भीषण गर्मी के बीच माता टेकरी से सामने आई यह भावनात्मक तस्वीर आस्था, सेवा और सच्ची श्रद्धा का संदेश दे रही हैकृजो हर किसी के दिल को छू रही है