नीमच। शहर के बंगला नंबर-55 क्षेत्र में देर रात मवेशी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद गऊ सेवा दल ने थाना नीमच कैंट पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में देर रात एक संदिग्ध तीन पहिया वाहन घूमता हुआ दिखाई दिया था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आशंका का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गऊ सेवा दल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।