मनासा। देवरी खवासा क्षेत्र से श्रद्धालु दंपति पवित्र गंगासागर यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा पर रवाना होने वालों में बंशीलाल पाटीदार अपनी धर्मपत्नी सहित, इंद्रमल पाटीदार अपनी धर्मपत्नी सहित तथा रामेश्वर पाटीदार अपनी धर्मपत्नी सहित शामिल रहे।
यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालु दंपतियों का स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रद्धालुओं के सकुशल एवं पुण्यमयी यात्रा पूर्ण करने की कामना की गई।
ग्रामीणों ने माँ गंगा एवं कपिल मुनि महाराज से सभी यात्रियों की सुखमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की प्रार्थना की। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।