सरवानिया महाराज। नगर के होली थड़ा सदर बाजार स्थित सुथार गली में मंगलवार सुबह बंदरों के कूदने से एक बिजली पोल टूट गया। पोल टूटकर बिजली के केबल के सहारे लटक गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सुबह मंदिरों में आरती चल रही थी, इसी दौरान बंदरों का एक झुंड सत्यनारायण राठौर के घर के सामने लगे विद्युत पोल पर कूद गया। अचानक अधिक भार पड़ने से पोल टूटकर नीचे झुक गया।
घटना के समय बिजली लाइनों में करंट प्रवाहित हो रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर नए पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू की।