मनासा। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. महेश मजेजी के नर्सिंग होम में असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. महेश मजेजी, डॉ. सुरेश मजेजी एवं स्टाफ के साथ कथित मारपीट और हाथापाई की घटना के बाद नगर में आक्रोश व्याप्त है।
घटना के विरोध में मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, सर्व समाज एवं नगरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन एसडीएम आंजना को सौंपा। ज्ञापन में नर्सिंग होम में हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
मध्यप्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा मनासा ने भी घटना की निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस अवसर पर प्रांतीय सचिव एवं अध्यक्ष देवीलाल शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।