उज्जैन। आज सुबह आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला, जब फिल्म बाहुबली की प्रसिद्ध अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं। तमन्ना ने विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में सहभागिता की और करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में बैठकर शिव भक्ति का आनंद लिया।
मंदिर के पुजारी यश शर्मा द्वारा संपन्न कराए गए विशेष पूजन-अभिषेक के बाद तमन्ना ने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनेत्री भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने अनुभव को शब्दों से परे बताते हुए कहा, ष्यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है। बहुत कम मंदिरों में ऐसा अवसर मिलता है जहाँ आप इतनी शांति से बैठकर आरती का अनुभव कर सकें। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे इस ऊर्जावान वातावरण को महसूस करने का मौका मिला। तमन्ना ने आगे कहा कि भगवान ने उन्हें जीवन में बहुत कुछ दिया है, इसलिए वे आज यहाँ केवल श्धन्यवादश् कहने आई थीं। महाकाल की भक्ति में लीन अभिनेत्री का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।