शाजापुऱ। राजगढ़ जिले के पचोर में आज एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पेट्रोल टैंकर सहित पूरा पेट्रोल पंप जलकर खाक हो गया। हादसे में लगभग 15 मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गईं।
हादसे में 3 से 4 कर्मचारी झुलस गए। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है।पचोर से कुल 8 घायलों को शाजापुर जिला चिकित्सालय लाया गया डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार जारी है। एक घायल की हालत बिगड़ने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला और एसडीएम मनीषा वास्कले अपनी पूरी टीम के साथ शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।