रतलाम। जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।
चार्ज अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया तथा प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को जनगणना में प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी देने हेतु जागरूक किया। साथ ही प्रगणकों को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।