BREAKING NEWS
पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<     KHABAR : ज्ञान, योग और संस्कार का संगम, गुरु.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने परखी.. <<     NEWS : श्री श्याम धाम मंदिर में ताली संकीर्तन का.. <<     NEWS : लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें.. <<     NEWS : जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी,.. <<     NEWS : यूसीसी पर आपकी राय महत्वपूर्ण, जिला.. <<     NEWS : लघु उद्योग भारती, चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि.. <<     NEWS : मिशन पढो राजस्थान के तहत् रीड ऑन थान का.. <<     NEWS : एक क्लिक पर मिलेगा कुशल मिस्त्री, श्रम.. <<     NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने तैराकी में दिखाई.. <<     NEWS : स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     BIG NEWS : बर्थडे पार्टी में चली दुनाली, फिर जैसे ही.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से जुड़ें,.. <<     KHABAR : खाद संकट के दावों पर भाजपा का पलटवार,.. <<     KHABAR : प्रकाश से आलोकित होगा नीमच, 650 दीपों से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 12:26 pm
KHABAR : सोलर प्लांट कंपनी पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप, प्रदेश में अन्नदाता परेशान, 7 दिवस में कारवाही नहीं हुई तो होगी तालाबंदी, गुर्जर स्वाभिमान मंच प्रदेश अध्यक्ष, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। जिले के हिनौती सूरजपुर गांव पहाड़ी पर स्थित जंक्शन ग्रीन ग्रुप कंपनी पर स्थानीय किसानों ने जमीन हड़पने का और किसानों का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है मामले को लेकर गुर्जर स्वाभिमान मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे एवं कंपनियां अधिकारी भूपेंद्र कुमार से बातचीत की करीब 4 घंटे लंबी चली बातचीत के दौरान भूपेंद्र ने किसान की जमीन को 7 दिवस के बाद खाली करने का आश्वासन दिया मौके पर पहुंचे गुर्जर स्वाभिमान मंच प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने का कार्य कर रही है मामले की सूचना मिली थी जिसके बाद में शाजापुर पहुंचे जहां पर कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत कि उन्होंने बताया कि माननीय कोर्ट का आदेश होने के बावजूद भी कंपनी के कर्मचारी ने किसान की जमीन पर सोलर प्लेट लगा रखी थी बातचीत के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने सात दिवस के भीतर किसान के करीब 6 बीघा जमीन से सोर प्लेट हटा कर जमीन खाली करने का आश्वासन दिया है मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यदि 7 दिवस के भीतर किसान की जमीन एवं किसानों की समस्या दूर नहीं होती है तो आने वाले समय में वे कंपनी पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे मामले में किसानों का कहना है कि जिन किसानों की जमीन कंपनी ने ली थी जिस पर सोल प्लेट स्थापित की गई है उन किसानों को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया है मामले में यदि किसानों को न्याय नहीं मिलता है तो आने वाले 7 दिवस के बाद उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा मामले में स्थानीय ग्रामीण युवक एवं किसानों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की नीति के चलते किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मीडिया कर्मी ने जब कंपनी के जिम्मेदार भूपेंद्र कुमार से बातचीत करनी चाहिए तो भूपेंद्र कुमार का कहना है कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते एवं मीडिया से बचते हुए दिखाई दिए , कंपनी प्लांट लगाकर यहां से बिजली उत्पादन करती है एवं उसको अन्य जगह भेजते हैं ऐसे में कंपनी कर्मचारियों पर कई प्रकार के सवाल उठाना लाजमी है पहले भी किसानों ने अपनी समस्या कंपनी के आला अधिकारियों को अवगत करवाई थी लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE