BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 12:33 pm
BIG NEWS : मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला भंडार, पहले चरण की गणना में निकले इतने करोड़, मासिक मेले के पहले दिन नोटों के साथ सोना-चांदी की छंटनी भी शुरू, इस बार भी टूटेंगे कई रिकॉर्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में शुक्रवार से मासिक मेले की शुरुआत हो गई। मेले के पहले दिन भगवान सांवलियाजी का भंडार खोला गया, जिसमें पहले दिन ही 11 करोड़ 30 लाख रुपए की गिनती की गई। यह राशि बैंकों में जमा कराई गई है।


राजभोग आरती के बाद श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच भंडार खोला गया।


भंडार खुलते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे माहौल में भक्ति का रंग देखने को मिला।


नोटों की गिनती के साथ सोना-चांदी की छंटनी भी शुरू
भंडार खुलने के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से नकदी की गिनती शुरू की गई। पहले दिन करोड़ों रुपए की गणना पूरी होने के बाद रकम को अलग-अलग बैंकों में जमा कराया गया। इसके साथ ही नोटों के बीच आए सोना और चांदी को अलग करने का काम भी किया गया।


हालांकि अभी नोटों और चिल्लर की पूरी गिनती बाकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार भंडार से निकले सोना और चांदी का वजन भी अभी किया जाना बाकी है। इसके अलावा मंदिर कार्यालय और भेंट कक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा नकद, मनीऑर्डर और अन्य माध्यमों से दी गई भेंट की गिनती और रिकॉर्ड तैयार करने का काम भी जारी है।


पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल राशि और सोना-चांदी का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।


देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालु, मेले में बढ़ी रौनक
सांवलियाजी मंदिर में हर महीने भंडार खोला जाता है और इसमें बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती भेंट निकलती है। भगवान सांवलियाजी में लोगों की गहरी आस्था है और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।


मासिक मेले के दौरान मंदिर में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ रही है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE