BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 5:33 pm
NEWS : शनि अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ में आस्था का अद्भुत संगम, सेंति शनि मंदिर में भव्य शनिमहायज्ञ सम्पन्न, भक्तों ने की पूजा-अर्चना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर प्रसिद्ध सेंति शनि मंदिर में शनिमहायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मुख्य पुजारी लोकेश शर्मा के सान्निध्य में भगवान शनि देव का विशेष तेलाभिषेक किया गया। सरसों के तेल से अभिषेक कर भक्तों ने शनिदेव से विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पुजारी सूरज शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान लोकेश शर्मा ने सपत्नीक महायज्ञ में आहुति प्रदान की। यज्ञाचार्य पं. राकेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ सम्पन्न कराया। “ॐ शं शनैश्चराय नमः” एवं शनि स्तोत्र के पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर शनि शांति हेतु विशेष आहुतियां दी गईं। साथ ही साढ़ेसाती एवं ढैय्या से पीड़ित जातकों के लिए सामूहिक महायज्ञ का आयोजन भी किया गया।

यज्ञाचार्य पं. राकेश शास्त्री ने कहा कि शनि अमावस्या पर किया गया दान, तेलाभिषेक एवं महायज्ञ का फल कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है। शनिदेव कर्मफल दाता हैं और सच्चे मन से की गई सेवा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं।

मुख्य पुजारी लोकेश शर्मा ने बताया कि सेंति शनि मंदिर में प्रत्येक शनि अमावस्या पर यह महायज्ञ आयोजित किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर लाभ प्राप्त करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE