BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 5:40 pm
BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ में 539 किलो डोडा चूरा जब्त, जंगल में छिपी मिलीं गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉली, तस्कर मौके से फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए Central Bureau of Narcotics ने चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में बड़ी कार्रवाई कर कुल 539.760 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो गाड़ियां और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई।

सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल को खुफिया सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ से मारवाड़ क्षेत्र की ओर दो वाहनों में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने शादी-बस्सी रोड क्षेत्र में निगरानी शुरू की। करीब 3 से 4 घंटे इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचे तो अधिकारियों ने आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

तलाशी के दौरान गांव कंवरजी का खेड़ा के पास झाड़ियों के बीच कच्चे रास्ते पर दो गाड़ियां लावारिस हालत में मिलीं। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर 32 बैग में भरा 464.940 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई पूरी कर मादक पदार्थ और दोनों वाहनों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत जब्त कर लिया गया।

वहीं दूसरे मामले में सीबीएन प्रतापगढ़ सेल की टीम ने गांव रिछावाड़ा से कल्याणपुरा जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर बिना नंबर की लाल ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। टीम को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। सुरक्षा कारणों से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीबीएन कार्यालय लाकर तलाशी ली गई।

तलाशी में 5 बैग में रखा 74.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। सीबीएन ने मादक पदार्थ और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सीबीएन अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE