देवरी खवासा। शनि अमावस्या के पावन पर्व पर घंटी वाले हनुमान मंदिर के पास स्थित देवरी खवासा शनि मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देवरी खवासा, रूपवास, सोजावास, तुमड़ा, लोडकियां, आँकली खेड़ी, खेमपुरा, रायसिंहपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनि महाराज का महाअभिषेक, हवन-पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक आयोजन के दौरान समाजसेवी महेश रूपरा पाटीदार अपनी धर्मपत्नी के साथ शनि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य हेतु 35,000 की सहयोग राशि भेंट की। उनके इस योगदान की उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने सराहना की।
मौके पर रामविलास पाटीदार, नंदकिशोर गुर्जर (खेड़ी), मदन लाल राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में श्रद्धालुओं द्वारा दान एवं सहयोग राशि भी प्रदान की गई।