मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कोतवाली थाने में पदस्थ दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक उषा बारिया एवं कार्यवाहक उपनिरीक्षक उमेश व्यास को थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन मंदसौर में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
यह कार्रवाई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना पुलिस लाइन में अस्थाई रूप से रहेगी।