देवास। टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए देवास पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश विज को नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 21 मई को चीन के ग्वांग्झू से भारत लौटा था, जहां पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर रखा था। मामले में एक अन्य फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरे प्रकरण में एसपी पुनीत गेहलोद द्वारा 13 सदस्यीय ैप्ज् का गठन किया गया था और फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
घटना के 24 घंटे के भीतर ही लाइसेंसी अनिल मालवीय और ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं दो दिन पहले संयुक्त संचालक कपिल विज को भी पकड़ा जा चुका है।
अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।