BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 5:05 pm
KHABAR : दस साल से प्रमोशन बंद, दो पद सुपरसीड हुए इंजीनियर, जल संसाधन विभाग में आठ कार्यपालन यंत्री बनाए गए प्रभारी मुख्य अभियंता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में दस साल से प्रमोशन न होने का असर विभागों में उच्च पद पर पदस्थ होने वाले अधिकारियों पर पड़ रहा है। इसलिए जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री स्तर के आठ इंजीनियरों को सुपरसीड कर प्रभारी मुख्य अभियंता या उसके समकक्ष पदों पर पदस्थ किया है। विभाग ने इसके आदेश जारी कर फाइनेंसियल पॉवर भी डिलीवर कर दिए हैं।


खासतौर पर लोक निर्माण विभाग, नगरीय विकास, आरईएस और जल संसाधन जैसे विभागों में कार्यपालन अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और प्रमुख अभियंता जैसे पदों के काम को लेकर दिक्कत हो रही है। नियमानुसार पदोन्नति नहीं होने से यहां इन विभागों में जिन इंजीनियरों को सीनियर अफसर का चार्ज दिया जाता है, उसके विरोध में अब शिकवा शिकायतों और कोर्ट की शरण लेने का काम साथ वाले इंजीनियर करते हैं। इन्हीं परिस्थितियों के बीच जल संसाधन विभाग ने मुख्य अभियंता के रिक्त पदों पर कार्यपालन यंत्री और अधीक्षण यंत्री के पद पर काम करने वाले इंजीनियरों की पोस्टिंग की है।


इन इंजीनियरों को दो पद सुपरसीड कर बनाया गया प्रभारी मुख्य अभियंता
जिन इंजीनियरों को सुपरसीड कर एक से दो पद ऊंचे पदों पर पदस्थ किया गया है उसमें दुर्गा प्रसाद अनुरागी, कार्यपालन यंत्री को प्रभारी मुख्य अभियंता बेतवा बोर्ड झांसी पदस्थ किया गया है। अनुरागी अभी परियोजना प्रशासक दतिया कमांड क्षेत्र और जल प्रबंधन प्रकोष्ठ दतिया के पद पर पदस्थ हैं।


आरआर मीणा कार्यपालन यंत्री को प्रभारी मुख्य अभियंता बोधी भोपाल पदस्थ किया गया है। कार्यपालन यंत्री मीणा अब तक मुख्य अभियंत जल संसाधन विभाग नर्मदापुरम और परियोजना संचालक बेतवा पीएमयू भोपाल की जिम्मेदारी निभा रहे थे।


कमलेश कुमार रैकवार कार्यपालन यंत्री कार्यालय प्रमुख अभियंता भोपाल को प्रभारी मुख्य अभियंता अंतरराज्यीय कार्यालय प्रमुख अभियंता जल संसाधन भोपाल पदस्थ किया गया है।


कार्यपालन यंत्री बीके सिंह जो अभी अधीक्षण यंत्री पक्का बांध मंडल देवलोंद (शहडोल) और अतिरिक्त परियोजना संचालक रीवा कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें प्रभारी परियोजना संचालक मोहनपुरा कुंडलिया परियोजना प्रबंधन इकाई राजगढ़ पदस्थ किया गया है।


प्रवीण कुमार खरत कार्यपालन यंत्री जो अभी अधीक्षण यंत्री जलसंसाधन मंडल उज्जैन और अतिरिक्त परियोजना संचालक अधीक्षण यंत्री एसएसपीएमयू इंदौर तथा अतिरिक्त परियोजना संचालक नमामि शिप्रे पीएमयू उज्जैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता चंबल बेतवा कछार भोपाल पदस्थ किया गया है।


विनोद कुमार मंडलोई कार्यपालन यंत्री जो अभी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल शहडोल का काम देख रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता गंगा कछार रीवा बनाया गया है।


कार्यपालन यंत्री उदय सिंह परते जो अभी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल बालाघाट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता बैनगंगा कछार सिवनी पदस्थ किया गया है।


कार्यपालन यंत्री अरुण सिंह चौहान जो अभी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल इंदौर का काम देख रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता बांध सुरक्षा संगठन भोपाल पदस्थ किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE