खरगोन। विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) के गौरक्षा विभाग ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को पत्र लिखकर बकरीद से पूर्व गौवंश हत्या व तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपे ज्ञापन में बताया कि गौवंश को सात्विक ऊर्जा, आर्थिक समृद्धि एवं आरोग्य का सर्वश्रेष्ठ स्रोत है। संगठन ने देश में बढ़ती गौवंश तस्करी व हत्याओं की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकारों व स्थानीय पुलिस.प्रशासन से इन घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया।
संगठन ने यह भी मांग की कि बकरीद के अवसर पर वाहनों में गौवंश को लाने.ले जाने की अधिकतम संख्या में दी जाने वाली ढील न दी जाए। राजस्थान व महाराष्ट्र सरकारों की तर्ज पर मध्य प्रदेश शासन से भी गौमाता को राज्यमाता का दर्जा प्रदान करने और अतिक्रमित गौचर भूमियों को शीघ्र मुक्त करने की मांग की गई है।